{"_id":"6ac63a66b6873f7eb40fb9c7","slug":"video-seva-jyoti-lit-at-arjun-stadium-procession-taken-out-to-rani-talab-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अर्जुन स्टेडियम में प्रज्वलित हुई सेवा ज्योति, रानी तालाब तक निकली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन स्टेडियम में प्रज्वलित हुई सेवा ज्योति, रानी तालाब तक निकली यात्रा
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को अर्जुन स्टेडियम में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अर्जुन स्टेडियम में मुख्य सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई, जिसे बाद में सेवा यात्रा के माध्यम से रानी तालाब स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप ले जाकर स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी प्रदीप कौशिक, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल दून, चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, जिला अध्यक्ष तेजेंदर ढुल, नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा और एशियाई स्वर्ण पदक विजेता पूजा मौजूद रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों को विकसित भारत-2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
बॉक्स
युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।