फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahatma Gandhi Marg will be repaired with Rs 2.5 crore.

Jind News: महात्मा गांधी मार्ग की 2.5 करोड़ रुपये से होगी मरम्मत

Thu, 03 Sep 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Marg will be repaired with Rs 2.5 crore.
2 सफीदों 02मार्ग निर्माण की जानकारी देते हुए नपा के सचिव  आशीष कुमार व एमई सुरेश लोहान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। शहर के प्रमुख महात्मा गांधी मार्ग के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। करीब 10 साल से बदहाल पड़े इस मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर पालिका की ओर से निर्माण एजेंसी को कार्य शुरू करने के लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार 10 सितंबर से मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग के निर्माण से शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण से पहले मार्ग की दोनों तरफ पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए दोनों तरफ नालों का निर्माण कराया जाएगा। दुकानों के सामने बनाए गए अवैध रैंप और सीढ़ियों को भी हटाया जाएगा ताकि नालों के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए। नालों का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मार्ग का निर्माण बड़े ब्लॉक लगाकर किए जाने की योजना थी, लेकिन शहरवासियों की ओर से सड़क को सीसी से बनाने की मांग की गई है। इस मांग को लेकर नगर पालिका स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed