Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: A grand conference against hypocrisy will be held at Kalwa Gurukul on November 15; Sant Rampal invited to an open debate.
{"_id":"6af5d3a42850b81e670521e9","slug":"video-jind-a-grand-conference-against-hypocrisy-will-be-held-at-kalwa-gurukul-on-november-15-sant-rampal-invited-to-an-open-debate-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पाखंड के खिलाफ 15 नवंबर को कालवा गुरुकुल में होगा महासम्मेलन, संत रामपाल को खुली बहस का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पाखंड के खिलाफ 15 नवंबर को कालवा गुरुकुल में होगा महासम्मेलन, संत रामपाल को खुली बहस का न्योता
जींद। धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे पाखंड और आडंबर के खिलाफ कालवा गुरुकुल में 15 नवंबर को पाखंड खंडन महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘पाखंड से मुक्ति, व्यवस्था परिवर्तन तक सनातन का शंखनाद’ नाम से होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों, सरपंचों, धार्मिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में कालवा गुरुकुल के आचार्य स्वामी राजेंद्र ने संत रामपाल सहित उन सभी धार्मिक प्रचारकों को खुली चुनौती दी है, जिनकी शिक्षाओं को लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं। उन्होंने संत रामपाल का नाम लेते हुए उन्हें सम्मेलन में पहुंचकर वेदों के आधार पर अपनी बात रखने का न्योता दिया। आचार्य स्वामी राजेंद्र ने कहा कि भारत की पहचान वेदों, व्याकरण, आयुर्वेद और छह दर्शनों की ज्ञान परंपरा से रही है। प्राचीन समय में लोग इन विषयों का अध्ययन करते थे, लेकिन आज धर्म के नाम पर आडंबर और पाखंड को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ लोग अपनी बातों को गुरु वचनों और वेदों से भी ऊपर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने न तो प्राचीन शिक्षा का अध्ययन किया और न ही आधुनिक ज्ञान हासिल किया, वे समाज को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि धर्म की चर्चा व्यक्तिगत दावों के बजाय वेदों और प्रमाणों के आधार पर हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी को संसार की रचना और धर्म के बारे में चर्चा करनी है तो वह कालवा गुरुकुल में आए। संत रामपाल हों या हांसी के बाबा अथवा कोई अन्य धार्मिक प्रचारक, सभी को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ी समस्या का विषय है। धर्म के संबंध में निर्णय करने के लिए सरकार के पास न तो उचित व्यवस्था है और न ही इसके लिए कोई सक्षम संगठन दिखाई देता है। सम्मेलन में धर्म को लेकर चर्चा करने और अपने तर्क रखने वाले लोगों को मंच दिया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य अग्निदेव भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।