Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   24 players from the district will participate in the lacrosse championship

Jind News: लैक्रोस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जिले के 24 खिलाड़ी

Wed, 11 Nov 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
24 players from the district will participate in the lacrosse championship
11जेएनडी03: लैक्रोस चैंपियन​शिप में ट्रायल देते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौथी हरियाणा जूनियर स्टेट लैक्रोस चैंपियनशिप 2026-27 के लिए जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। मंगलवार को पांडु पिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 12 लड़कों और 12 लड़कियों सहित कुल 24 खिलाड़ियों को जिला टीम में जगह मिली। लड़कियों की टीम में नैन्सी गोयत, किरण, अनु बूरा, डिंपल, अनु, सृष्टि, ममता, निकिता, साक्षी, निधि, कनिष्का और निशु का चयन किया गया है। इनमें कनिष्का और निशु गोलकीपर की भूमिका निभाएंगी। वहीं लड़कों की टीम में देवव्रत, अंगद, अंशु मोर, सर्वेश, तनवीर, रितिक, लक्ष्य पहल, चेतन, सन्नी, नमन, वीरेन दुहन और विनीत शामिल हैं। विनीत गोलकीपर के रूप में टीम का हिस्सा होंगे।
चयनित खिलाड़ी 14 और 15 नवंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जींद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान कोच जितेंद्र बांगड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

मौके पर लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ जींद के अध्यक्ष सोमनाथ सैनी, मुख्य कोच राजपाल रेढू, सहायक कोच मीनू श्योकंद, सतेंद्र मलिक, राहुल रेढू व खिलाड़ी आशीष गोयत व अन्य मौजूद रहे।

11जेएनडी03: लैक्रोस चैंपियनशिप में  ट्रायल देते हुए खिलाड़ी। स्रोत: कोच

11जेएनडी03: लैक्रोस चैंपियनशिप में ट्रायल देते हुए खिलाड़ी। स्रोत: कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed