Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
INLD workers' meeting held in Julana; Abhay Chautala states that it is the Congress, not the INLD, that is the BJP's 'B-team'.
{"_id":"6a8986f698f779fa9a0f65d1","slug":"video-inld-workers-meeting-held-in-julana-abhay-chautala-states-that-it-is-the-congress-not-the-inld-that-is-the-bjps-b-team-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना में इनेलो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक भाजपा की बी टीम इनेलो नहीं, बल्कि कांग्रेस: अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में इनेलो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक भाजपा की बी टीम इनेलो नहीं, बल्कि कांग्रेस: अभय चौटाला
जुलाना। कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई और अपराध लगातार बढ़े हैं। किसान, व्यापारी, कर्मचारी सहित समाज का हर वर्ग सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक भी सरकार की नीतियों से दुखी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रदेश के लाखों लोगों से मुलाकात की है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बनाया था, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने जनता के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी टीम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की भूमिका के कारण भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला। अभय चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पुराने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, काला धन वापस लाने और लोगों के खातों में 15 लाख रुपये आने जैसे वादे किए गए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विकास और रोजगार के मुद्दों के बजाय लोगों को जात-पात के नाम पर बांटने का काम किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजकुमार सैनी को समर्थन देकर प्रदेश में ‘35 बनाम एक’ का नारा चलाया, जिससे समाज में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा मिला। उन्होंने जजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उसे 10 सीटें दी थीं, लेकिन पार्टी के नेताओं ने चार साल तक सत्ता का लाभ उठाया। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के षड्यंत्र के कारण प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इनेलो की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी 27 सितंबर को नूहं में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक प्रौ संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रौ धर्मेंद्र ढुल प्रदेश महासचिव, रामफल कुंड पूर्व विधायक, बिजेंद्र रेढू,कृष्ण लाठर, प्रताप लाठर, सतीश नैन आदि मौजूद रहे।
फोटो केप्शन:
22 जुलाना 01: मंच पर बैठे इनेलो पदाधिकारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।