फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   INDIA alliance stages protest in the city over allegations of vote theft.

वोट चोरी के आरोपों पर शहर में इंडिया महागठबंधन का हल्लाबोल

Thu, 08 Oct 2026 07:37 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:37 PM IST
INDIA alliance stages protest in the city over allegations of vote theft.
जींद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत वीरवार को इंडिया महागठबंधन के घटक दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। रानी तालाब स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुआ प्रदर्शन जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतलों का दहन कर रोष जताया। प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता कामरेड प्रकाश चंद्र, कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर और प्रेमचंद ने की। पूर्व मंत्री एवं झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि विपक्ष चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न हथकंडों के जरिए वोटों की चोरी की गई और कई प्रदेशों में सरकारें भी चोरी की गईं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का प्रयास करता है तो नेताओं और सांसदों को गिरफ्तार किया जाता है। उन्होंने दिल्ली में चल रहे आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित सांसदों की गिरफ्तारी से सरकार की घबराहट सामने आई है। भुक्कल ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हर हाल में इस्तीफा देना होगा और उनके खिलाफ संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता लघु सचिवालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे। नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, पूर्व विधायक सुभाष देसवाल, जगबीर सिंह ढिगाना, कमल चौहान, रणबीर भुसलाना, सत्तू ढांडा, दर्वेश पूनिया, बलबीर श्योरान, लाजवंती ढिल्लों, राजकुमारी, मंजीत दहिया, बाला शर्मा, महावीर दरोली, जेपी रूहील और ईशाक भट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा: केमिकल कारखाने में भड़की भयानक आग, दमकल की टीमें मौके पर, कई मजदूर झुलसे

08 Oct 2026

शिमला: रिज मैदान पर वन्यजीव सप्ताह की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, हाथ से बने उत्पादों ने खींचा ध्यान

08 Oct 2026

सचिवालय कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, धक्का-मुक्की

08 Oct 2026

एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पहुंचे अपने गांव, ईशिका पर बरसाए फूल, हॉकी प्लेयर बोली: इससे मिलता है मोटिवेशन, ओलिंपिक में अच्छा करुंगी

08 Oct 2026

बादली के गुभाना में लगा रक्तदान शिविर, 41 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन

भिवानी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए आरोप

08 Oct 2026

अलीगढ़ के पूर्व सांसद व सपा नेता बिजेंद्र सिंह भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे

08 Oct 2026
विज्ञापन

अमर उजाला अपना अपार्टमेंट अभियान: लोहिया एन्क्लेव में सुरक्षा भगवान भरोसे

08 Oct 2026

काशी में जेन जी के सवालों का नितिन नवीन ने दिया जवाब

08 Oct 2026

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार की जांच तेज, सीबीआई के हाथ लगे 60 डिजिटल दस्तावेज

मोगा में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘रन फॉर इक्विटी’ मैराथन आयोजित

डायट मैदान में एनएचएम संविदाकर्मियों का तीन दिवसीय धरना शुरू

08 Oct 2026

कानपुर: आयकर विभाग की बैंक जमा, शेयर व प्रॉपर्टी डील पर पैनी नजर

08 Oct 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

08 Oct 2026

कानपुर सीएमओ दफ्तर पर एनएचएम कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

08 Oct 2026

हाथरस में अवैध आतिशबाजी सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

08 Oct 2026

मऊ पहुंचा 308 पहियों का ‘बाहुबली’ ट्रेलर, देखने उमड़ी भीड़

08 Oct 2026

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का 'काला दिवस', अयोध्या में गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च

08 Oct 2026

VIDEO: भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, केडी सिंह बाबू मार्ग ठप

08 Oct 2026

VIDEO: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में शुरू किया धरना

08 Oct 2026

बादली में मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के फोन पार; वारदात सीसीटीवी में कैद

लखनऊ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचा गोमती के बाढ़ का पानी, कक्ष और परिसर में भरा पानी

08 Oct 2026

मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत ग्रामीणों को सौंपे मालिकाना हक के दस्तावेज

लखनऊ में गोमती में बाढ़, फैजुल्लागंज में छतों पर जिंदगी गुजार रहे लोग

08 Oct 2026

नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

08 Oct 2026

झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बादली के उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर, परिवार पहचान पत्र से जुड़ी मिलीं अधिक शिकायतें

हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, पीआर की सरकारी खरीद से खुश नहीं किसान

08 Oct 2026

एसआईआर के खिलाफ मोगा में इंडिया गठबंधन का रोष प्रदर्शन

कोटकपूरा में एसआईआर पर बोले स्पीकर संधवां, कहा-करीब 15 हजार वोट काटे गए

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed