{"_id":"68de91854c98195b54005515","slug":"video-former-woman-sarpanch-dies-after-drowning-in-water-tank-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पूर्व महिला सरपंच की जलघर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहरपुर गांव में पूर्व महिला सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में जलघर में बने टैंक में डूबने से मौत हो गई। वीरवार सुबह उनका शव टैंक में उतराता हुआ दिखा। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को टैंक से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
मनोहरपुर गांव की पूर्व सरंपच 77 वर्षीय खुजानी पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनकी दवाई भी चल रही थी। वीरवार सुबह उनका शव गांव के ही जलघर में बने पानी के टैंक में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकाला।
इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि खुजानी देवी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनकी दवाई भी चल रही थी। वीरवार को उनका शव टैंक में मिला। वर्ष 2009 में हुए उन्होंने 640 वोटों से जीत दर्ज कर सरपंच का चुनाव जीता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।