{"_id":"6a93364ed1082bf11c0c76dc","slug":"garbage-heaps-are-increasing-again-in-the-city-workers-protest-continues-at-rani-talab-jind-news-c-199-1-sroh1009-159337-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर में फिर बढ़ने लगे कूड़े के ढेर, रानी तालाब पर कर्मियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर में फिर बढ़ने लगे कूड़े के ढेर, रानी तालाब पर कर्मियों का धरना जारी
विज्ञापन
29जेएनडी26: रानी तालाब पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करवाने की मांग को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने सोमवार को धरना शुरू कर दिया था। शनिवार को भी रानी तालाब स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया।
सफाई कर्मचारी यूनियन नगर परिषद जींद के इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि उनकी मांगों को स्वीकार किए जाने के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों के धरने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने लगी है। पिछले दिनों प्रशासन की ओर से शहर के अधिकांश डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठवा दिया गया था, जिससे सफाई व्यवस्था में कुछ सुधार दिखाई देने लगा था।
विज्ञापन
अब कर्मचारियों के धरने पर जाने के बाद लोगों ने दोबारा डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। इसके चलते कई स्थानों पर कूड़े के ढेर फिर से बढ़ने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर परेशानी बनी हुई है। ऐसे में कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान कर सफाई व्यवस्था को सुचारु करना जरूरी है।