फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inflation has ruined the family budget and the youth are facing the challenge of employment.

Jind News: महंगाई से बिगड़ा परिवारों का बजट युवाओं के सामने रोजगार की चुनौती

Sun, 30 Aug 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Inflation has ruined the family budget and the youth are facing the challenge of employment.
29जेएनडी05: जजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदा​धि​कारी। स्रोत: संगठन
जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार शनिवार को अर्बन एस्टेट-1201 स्थित पार्टी कार्यालय में बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका ने की।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर आगामी तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका ने प्रदेश सरकार पर जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ बोलना नहीं बल्कि जनता की परेशानियों और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। युवा प्रदेश महासचिव विकास सिहाग ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है और परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार की चुनौती बनी हुई है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं वहीं छोटे दुकानदार और व्यापारी भी विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार से पूछा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपी थी, उनका क्या हुआ। बैठक में हलका प्रधान सुनील कंडेला, कृष्ण सिहाग, विकास सिहाग और कर्मबीर मोना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed