Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Action taken against GST Department in Jind; ETO and CA caught accepting a bribe of three lakh rupees.
{"_id":"6aa29ddc3378eef96201fc61","slug":"video-action-taken-against-gst-department-in-jind-eto-and-ca-caught-accepting-a-bribe-of-three-lakh-rupees-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में जीएसटी विभाग पर कार्रवाई, ईटीओ और सीए तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में जीएसटी विभाग पर कार्रवाई, ईटीओ और सीए तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़े
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने टैक्स चोरी के मामले का निपटान करने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने सीए को भिवानी रोड स्थित उसके कार्यालय और ईटीओ को लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय से पकड़ा है।
ईगराह निवासी अमन ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि जीएसटी विभाग की ओर से उसके खिलाफ करीब 75 लाख रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस जारी किया गया था। मामले का निपटान करने की एवज में सीए अजय शर्मा के माध्यम से जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद उन्होंने एसीबी को सूचित किया। इसके बाद एसीबी निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सिंचाई विभाग जुलाना के एसडीओ दीपांशु को राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया। एसीबी ने शिकायतकर्ता को तीन लाख रुपये की राशि पर हस्ताक्षर और पाउडर लगाकर दे दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ईटीओ दिवेश साहू से संपर्क किया तो उसने भिवानी रोड स्थित सीए अजय शर्मा के कार्यालय में जाने को कहा। फिर शिकायतकर्ता ने सीए अजय शर्मा को तीन लाख रुपये दे दिए। इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने सीए को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीन लाख रुपये बरामद हुए। हाथ धुलवाने पर सीए के हाथों का रंग लाल हो गया। सीए से पूछताछ के दौरान ईटीओ दिवेश साहू का नाम सामने आया। इसके बाद एसीबी टीम लघु सचिवालय स्थित जीएसटी विभाग के कार्यालय पहुंची और ईटीओ को भी पकड़ लिया।
वर्जन
टैक्स चोरी के मामले को निपटाने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
--महेंद्र, निरीक्षक, एसीबी जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।