{"_id":"69403fad02cd0363a2027756","slug":"video-accident-occurred-on-delhi-patiala-national-highway-two-young-men-injured-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"डूमरखा के पास दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर हादसा, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूमरखा के पास दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर हादसा, दो युवक घायल
दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर गांव डूमरखा के समीप सोमवार रात करीब 8.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जींद की ओर से नरवाना की तरफ जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत के साथ बनी नाली में जा गिरी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बाइक बिजली बोर्ड डूमरखा रोड के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर नाली में जा गिरी। हादसे के समय पीछे से आ रहे एक वाहन में सवार महिला और पुरुष ने दुर्घटना को देखा और तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं कुछ ही देर में एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस व एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को नाली से बाहर निकाला गया और दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल नरवाना में भेज दिया। डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जींद की तरफ से नरवाना की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खेत के पास बनी नाली में गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना एक राहगीर द्वारा दी गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष के बीच है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं और फिलहाल दोनों युवकों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भेज दिया है। अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।