{"_id":"6acfe8f43c1b393a6905d99c","slug":"opd-timings-in-government-hospitals-to-change-from-tomorrow-jind-news-c-197-1-snp1003-162384-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सरकारी अस्पतालों में कल से बदलेगा ओपीडी का समय, सुबह 9 बजे से मिलेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सरकारी अस्पतालों में कल से बदलेगा ओपीडी का समय, सुबह 9 बजे से मिलेंगे डॉक्टर
Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में बहालगढ़ रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल।
सोनीपत। शरद ऋतु के आगमन के साथ ही जिले के अस्पतालों में ओपीडी के समय में बदलाव किया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल और उपमंडल अस्पतालों में शुक्रवार से ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। अभी सुबह 8 बजे खुलने वाली ओपीडी पर्ची खिड़की भी नए समय के अनुसार सुबह 9 बजे खुलेगी। यह व्यवस्था 15 अप्रैल 2027 तक लागू रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की ओर से साल में दो बार मौसम के अनुसार अस्पतालों के समय में बदलाव किया जाता है। इसके तहत ओपीडी के साथ दवा वितरण और जांच कराने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को नई समय-सारणी के बारे में सूचित कर दिया गया है। मरीजों को 16 अक्तूबर से परामर्श और स्वास्थ्य जांच के लिए नए समय के अनुसार अस्पताल पहुंचना होगा।
शाम की ओपीडी पहले की तरह चलेगी :
अस्पतालों में शाम की ओपीडी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह शाम 4 से 6 बजे तक चलेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार नई समय-सारणी का उद्देश्य मरीजों को मौसम के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीज भी निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन
बुखार-खांसी के मरीज बढ़े, रोजाना 1500 से अधिक ओपीडी :
बारिश के बाद मौसम में बदलाव के चलते बुखार, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बाल रोग, जनरल फिजिशियन और नेत्र विभाग की ओपीडी में मरीज इलाज करा रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों को असुविधा से बचाने के लिए नई समय-सारणी की जानकारी होना जरूरी है।
16 अक्तूबर से जिला और उपमंडल नागरिक अस्पतालों में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मरीज नई समय-सारणी के अनुसार अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। - डॉ. अलंकृता गेरा, सिविल सर्जन, सोनीपत।