फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   attack Hindu temple US foiled: Embassy praises the police; what did it say regarding the Indian diaspora?

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम: दूतावास ने पुलिस की तारीफ, प्रवासी भारतीयों को लेकर क्या कहा?

Thu, 15 Oct 2026 09:54 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, इलिनोइस
एएनआई, इलिनोइस Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 09:54 AM IST
सार

अमेरिका के इलिनॉय में हिंदू मंदिर पर कथित हमले की साजिश के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके घर से राइफल, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया। शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। आइए जानते हैं कि  प्रवासी भारतीयों को लेकर क्या कहा? 

विज्ञापन
attack Hindu temple  US foiled: Embassy praises the police; what did it say regarding the Indian diaspora?
भारतीय दूतावास ने अमेरिकी पुलिस को सराहा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की। यह कार्रवाई इलिनोइस में हिंदुओं के एक पूजा स्थल को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश रचने के आरोपी 19 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद की गई थी।
विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य दूतावास ने क्या कहा? 
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा, 'उसे इलिनोइस के ऑरोरा में एक पूजा स्थल को निशाना बनाने की कथित नाकाम कोशिश से जुड़ी खबरों की जानकारी है। दूतावास ने पुष्टि की कि वह इस मामले पर करीबी नजर रख रहा है और भारतीय समुदाय के लोगों के संपर्क में है।
विज्ञापन


पैलेटाइन पुलिस विभाग के अनुसार, 19 वर्षीय संदिग्ध एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को एक हिंदू मंदिर में संभावित सामूहिक गोलीबारी की धमकियों की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच 11 अक्तूबर को शुरू हुई, जब माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभाग ने पैलेटाइन पुलिस विभाग को एक हिंदू मंदिर में संभावित सामूहिक गोलीबारी की जानकारी दी। यह जानकारी एक व्यक्ति से मिली थी, जिसने बताया कि उसे पैपोराकिस की ओर से चिंताजनक इलेक्ट्रॉनिक संदेश मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने क्या बताया? 
जांचकर्ताओं ने बताया कि पैपोराकिस ने एक ऐसा दस्तावेज साझा किया था, जिसमें एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी करने की कथित योजना की जानकारी थी। उसने राइफल, राइफल मैगजीन, बॉडी आर्मर (सुरक्षा कवच) और अन्य सामरिक उपकरणों व सामान की तस्वीरें भी साझा की थीं। पैपोराकिस को उसके घर से निकलते समय ढूंढ निकाला गया और हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद, पैलेटाइन पुलिस के जासूसों ने उसके घर की तलाशी ली। 

दस्तावेज में क्या था? 
बरामद की गई वस्तुओं में बॉडी आर्मर से लैस एक सामरिक जैकेट और श्वेत वर्चस्ववादी उग्रवाद से जुड़े प्रतीकों वाला एक पैच शामिल था। पुलिस ने आरोपी के पास मिले दस्तावेज का नाम Why I Fought: A.K.A.: (Aurora shooter’s manifesto) बताया है। इसमें श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी विचारों से जुड़े बयान होने की बात कही गई है। दस्तावेज में भारतीय मूल के लोगों सहित दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा का भी जिक्र था। जांच एजेंसियां अब इन दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक बातचीत और बरामद सामान की पड़ताल कर रही हैं, ताकि कथित साजिश के उद्देश्य और उसकी तैयारी से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

एफबीआई ने क्या कहा? 
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने भी चरमपंथी विचारधाराओं से प्रेरित कथित खतरों की जांच में स्थानीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अपने सहयोग पर जोर दिया।
एफबीआई शिकागो के स्पेशल एजेंट इन चार्ज रयान व्हेलेन ने कहा, एफबीआई कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रेरित हिंसा के किसी भी खतरे की पहचान करने, उसकी जांच करने और उसे खत्म करने के लिए हमारे स्थानीय और राज्य कानून प्रवर्तन सहयोगियों के साथ मिलकर पूरी सक्रियता से काम करता है।'

कृष्णमूर्ति ने क्या कहा?
इस मामले में अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति और भारतीय-अमेरिकी वकालत समूहों ने भारत-विरोधी नफरत और 'श्वेत वर्चस्ववादी' चरमपंथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस कथित साजिश पर प्रतिक्रिया देते हुए, कृष्णमूर्ति ने भारत-विरोधी नफरत और 'श्वेत वर्चस्ववाद' के परिणामों को लेकर चेतावनी दी। वहीं, 'इंडियन अमेरिकन एडवोकेसी काउंसिल' ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन  और अमेरिकी न्याय विभाग से आग्रह किया है कि वे भारत-विरोधी चरमपंथ को बढ़ावा देने वाले ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर्स की जांच और कड़ी करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed