Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
40,828 bottles/pouches of liquor seized from a truck following a blockade on 152-D.
{"_id":"6ac4cfe766c4e41e620cc9af","slug":"video-40828-bottlespouches-of-liquor-seized-from-a-truck-following-a-blockade-on-152-d-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"152-डी पर नाकाबंदी कर ट्रक से 40,828 बोतल-पव्वे शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
152-डी पर नाकाबंदी कर ट्रक से 40,828 बोतल-पव्वे शराब बरामद
जींद। सीआईए स्टाफ ने 152-डी नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने ट्रक सवार मध्यप्रदेश के दतिया जिले के जोहरिया गांव निवासी निलेश और लखपत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 40,828 बोतल और पव्वे बरामद किए गए हैं।
सीआईए स्टाफ की टीम सोमवार रात सफीदों रोड पर 152-डी के पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी है और इसे 152-डी के रास्ते राजस्थान की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जामनी टोल से करीब 500 मीटर पहले हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद अंबाला की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक साइड में रोककर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने चालक समेत दो लोगों को काबू कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर पूरी बॉडी पर काले रंग का तिरपाल लगा मिला। इसे हटाकर जांच की गई तो अंदर शराब की पेटियां भरी हुई थी। ट्रक से रॉयल स्टैग की 102 पेटियों में 1224 बोतल, मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 100 पेटियों में 1200 बोतल, रॉयल स्टैग के 500 पेटियों में 24 हजार पव्वे और मैकडॉवेल्स की 298 पेटियों में 14,304 पव्वे मिले। शराब के संबंध में लाइसेंस व अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
बॉक्स
फर्जी बिल की आड़ में तस्करी
पुलिस के मुताबिक शराब की पेटियों पर बैच नंबर, मेन्युफैक्चरिंग डिटेल और होलोग्राम संबंधी जानकारी को फाड़कर या मिटाकर तस्करी की जा रही थी। पूछताछ में सामने आया कि शराब को प्लास्टिक दाने के फर्जी बिल की आड़ में चंडीगढ़ से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।
वर्जन
पुलिस ने 152-डी पर नाकाबंदी कर ट्रक से 40,828 बोतल-पव्वे शराब बरामद किए हैं। बरामद शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पिल्लूखेड़ा में एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
--ऋषभ सोढी, डीएसपी, जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।