Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
11-year-old child dies during treatment at Civil Hospital; family alleges negligence by emergency doctor.
{"_id":"6a831993f1aec932bb07b106","slug":"video-11-year-old-child-dies-during-treatment-at-civil-hospital-family-alleges-negligence-by-emergency-doctor-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की मौत ,परिजनों का इमरजेंसी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की मौत ,परिजनों का इमरजेंसी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
जींद। शहर के नागरिक अस्पताल में सोमवार को उपचार के दौरान बनियाखेड़ा गांव निवासी 11 वर्षीय दीपांशु की मौत हो गई। परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बच्चे के चाचा अजय व पिता प्रश्न ने बताया कि उपचार के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर का रंग पीला पड़ गया। इसकी जानकारी देने के लिए वे चिकित्सक को करीब पांच बार बुलाने गए, लेकिन चिकित्सक बच्चे को देखने नहीं आया। बाद में बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में करीब दो घंटे तक चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिजनों के अनुसार 11 वर्षीय दीपांशु के पेट में सोमवार सुबह अचानक दर्द हुआ था। इसके बाद उसके चाचा अजय और पिता प्रश्न उसे सुबह करीब आठ बजे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में उसका उपचार शुरू किया गया। चाचा अजय ने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान दीपांशु के शरीर का रंग पीला पड़ने लगा था। उन्होंने इसकी जानकारी इमरजेंसी चिकित्सक को दी, लेकिन चिकित्सक एक बार भी बच्चे को देखने नहीं आए। परिजनों ने बताया कि बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही। चिकित्सक के रवैये को लेकर उनका चिकित्सक से विवाद भी हुआ। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बच्चे की स्थिति के बारे में चिकित्सक को बताया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। करीब दोपहर लगभग 12 बजे दीपांशु की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।