Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Voters visited polling booths in Jhajjar on Sunday as well to file claims and objections; a special drive will now be held again on August 29–30.
{"_id":"6a8ad502a912b6e73d0a79ee","slug":"video-voters-visited-polling-booths-in-jhajjar-on-sunday-as-well-to-file-claims-and-objections-a-special-drive-will-now-be-held-again-on-august-29-30-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: रविवार को भी मतदान बूथ पर पहुंचे मतदाता, दर्ज कराए दावे-आपत्तियां, अब 29-30 अगस्त को फिर चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: रविवार को भी मतदान बूथ पर पहुंचे मतदाता, दर्ज कराए दावे-आपत्तियां, अब 29-30 अगस्त को फिर चलेगा विशेष अभियान
झज्जर: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए जिला में विशेष अभियान जारी है।
अभियान के दूसरे दिन रविवार को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान नागरिकों ने मतदाता सूची की जांच करने के साथ-साथ नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन और अपात्र नाम हटाने से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। हालांकि इस दौरान पोर्टल स्लो चला, जिस कारण जानकारी अपलोड करने में समय लगा और वोटरों को इंतजार करना पड़ा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि विशेष अभियान आगामी 29 और 30 अगस्त को भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे इन दोनों दिनों का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।
मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक संबंधित ईआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।