{"_id":"6ad8cd81b838224092099309","slug":"video-the-municipal-council-removed-encroachments-from-the-city-and-confiscated-signboards-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने शहर से हटवाया अतिक्रमण, जब्त किए बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने शहर से हटवाया अतिक्रमण, जब्त किए बोर्ड
झज्जर।
नगर परिषद ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान आंबेडकर चौक से लेकर छिकारा चौक, राव तुलाराम चौक से लेकर कच्चा बादली रोड अनाज मंडी तक और गुरुग्राम रोड तक चलाया गया।
नगर परिषद झज्जर के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार के आदेश अनुसार नगर परिषद झज्जर की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। यह अभियान आगे भी सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस दौरान दुकानदारों की दुकानों के बाहर रखे बोर्ड को जब्त कर लिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करता पाया जाता है तो उसका दो से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा और सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। अभियान की शुरुआत आंबेडकर चौक से की गई और छिक्कारा चौक तक बाहर पडे़ बोर्डों को नगर परिषद के ट्रैक्टर-ट्राली में डाल दिया गया। इसके बाद राव तुलाराम चौक से कच्चा बादली रोड अनाज मंडी तक और गुरुग्राम रोड पर बाहर रखे बोर्ड जब्त किए गए। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही नगर परिषद ने शहर में मुनादी करवाई थी और दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की चेतावनी जारी की थी, लेकिन लोग नहीं माने। इस अवसर पर सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक, शिवम दरोगा, विकास दरोगा, कृष्णा दरोगा, गौरव दरोगा, रोहित दरोगा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।