{"_id":"6af8111dd12de1d08808d445","slug":"video-in-jhajjar-the-congress-seva-dal-commemorated-jawaharlal-nehru-by-celebrating-childrens-day-in-a-local-settlement-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कांग्रेस सेवादल ने बस्ती में बाल दिवस मनाकर जवाहरलाल नेहरू को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कांग्रेस सेवादल ने बस्ती में बाल दिवस मनाकर जवाहरलाल नेहरू को किया याद
कांग्रेस सेवादल की ओर से आज गरीब बस्ती में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम में सेवादल के सदस्यों ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, पैन तथा मिठाइयां वितरित की।
इसके बाद बस्ती में एक चौपाल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उनके साथ उनकी चारपाइयों पर बैठकर उनसे स्नेहपूर्ण बातचीत की। कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि नेहरू का मानना था कि देश का सच्चा धन बच्चे ही हैं। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली ही देश का भविष्य तय करेगी।
इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने कहा कि बस्ती के बच्चों और उनके परिवारों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। सेवादल उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाएगा और राशन, साफ पानी, सफाई व शिक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की गई। अभिभावकों ने बताया कि जब चुनाव होता है तो उन्हें याद किया जाता है।
अब उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्हें राशन, साफ पानी, सफाई और शिक्षा संबंधी परेशानियां ही परेशानियां हैं। साथियों ने एकमत होकर इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाने तथा प्रशासन से मिलने का फैसला लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यसमिति अध्यक्ष संजय यादव, सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, महासचिव राजबीर राहड़, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष कैप्टन सतबीर बड़क, मुख्य सलाहकार राजबीर दहिया, रमेश डावला, सचिव मदनलाल भाट, महिला सचिव शीला देवी, हिमांशी, लोगेश राहड़, तन्वी, राय सिंह, रामबीर व लगभग साठ बस्ती के बच्चे शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।