{"_id":"6abfbcc4a2146bf00f0253d1","slug":"video-salhawas-69-youths-paid-tribute-to-mahatma-gandhi-by-donating-blood-at-a-camp-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"साल्हावास :शिविर में 69 युवाओं ने रक्तदान कर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल्हावास :शिविर में 69 युवाओं ने रक्तदान कर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
साल्हावास।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन, जय सनातन, सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर बिरड, आशीर्वाद ब्लड बैंक बहादुरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जमालपुर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 75 युवाओं ने पंजीकरण कराते हुए उत्साह दिखाया। इस दौरान आशीर्वाद ब्लड सेंटर की डॉक्टरों की टीम ने 69 यूनिट एकत्रित की गई। शिविर में अनूप बुरा ने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि शरीर में आयरन की अधिकता दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है जबकि नियमित रक्तदान करने से यह अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है। सभी रक्तदाताओं को आयोजक योगेश ने स्टील की बोतल देकर प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने की जरूरत पर ध्यान दिया व सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर ने रिफ्रेशमेंट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ने महात्मा गांधी को प्रेरणा स्रोत बताया और आज के युवाओं को धैर्य, संयम रखने की सीख दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।