{"_id":"6abf6df5293b9723320b40a8","slug":"video-video-gathha-jayata-oura-shasatara-jayata-para-hae-vavathha-karayakarama-thalii-gaii-karatavayaparayanaeta-ka-shapatha-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, दिलाई गई कर्तव्यपरायणता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, दिलाई गई कर्तव्यपरायणता की शपथ
रुपईडीहा, बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रुपईडीहा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ स्वच्छता, वृक्षारोपण और कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा रेंज विवेक शुक्ला ने बताया कि रुपईडीहा रेंज में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर में साफ-सफाई की गई।
कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट अमित कटियार सहित एसएसबी के कार्मिक तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, आदर्श थाना रुपईडीहा में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई गई। पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के जीवन, उनके विचारों और देश के प्रति योगदान की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को कर्तव्यपरायणता की शपथ भी दिलाई गई।
नगर पंचायत रुपईडीहा में भी गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिशासी अधिकारी रामवदन यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभासद रतन अग्रवाल, पार्वती देवी, काली प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र मद्धेशिया, मनोज प्रजापति, अशोक यादव, ध्रुव राज वर्मा, जहीर अहमद, जाकिर हुसैन सहित सफाईकर्मी और सुपरवाइजर मौजूद रहे। सभी को स्वच्छता एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता और अहिंसा का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का आधार बनाया। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।