{"_id":"6abf6de80b59fac5d60351f4","slug":"video-video-raebareli-bbhanapara-bjara-ma-padablyada-na-hatavaya-atakaramanae-thakanathara-ma-rashha-natasa-na-thana-ka-aarapa-lgaya-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: बभनपुर बाजार में पीडब्ल्यूडी ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों में रोष, नोटिस न देने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: बभनपुर बाजार में पीडब्ल्यूडी ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों में रोष, नोटिस न देने का आरोप लगाया
नसीराबाद (रायबरेली) ग्रामीणों की शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने छतोह-गांधीनगर मार्ग पर बभनपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग के एसडीओ और जेई की मौजूदगी में सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 45 दुकानदारों के खोखे, टीनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए गए।
पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानदारों ने कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदार राकेश वैश्य, अरुण और पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि अचानक कार्रवाई किए जाने से उनका सामान और दुकानें हटानी पड़ीं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानदारो ने कहा कि यदि विभाग की ओर से पहले सूचना दी जाती तो वह स्वयं अपने अस्थायी निर्माण हटा लेते। अचानक कार्रवाई किए जाने से उनमें रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।