Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Prime Minister to interact with youth on National Sports Day; Arshdeep, Deputy Director of ‘Mera Yuva Bharat’ (Jhajjar), holds a press conference.
{"_id":"6a8da92664f065198206c431","slug":"video-prime-minister-to-interact-with-youth-on-national-sports-day-arshdeep-deputy-director-of-mera-yuva-bharat-jhajjar-holds-a-press-conference-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री युवाओं से करेंगे संवाद, ‘मेरा युवा भारत’ झज्जर की उपनिदेशक अर्शदीप ने की पत्रकार वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री युवाओं से करेंगे संवाद, ‘मेरा युवा भारत’ झज्जर की उपनिदेशक अर्शदीप ने की पत्रकार वार्ता
झज्जर।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) झज्जर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को जिले के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों राजकीय महाविद्यालय झज्जर और राजकीय महाविद्यालय दुबलधन में किया जाएगा।
कार्यक्रम की विशेष बात यह होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं से जुड़कर संवाद करेंगे। देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा प्रधानमंत्री जी के संबोधन से जुड़ेंगे। खेलो इंडिया संवाद के अंतर्गत युवाओं को स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान युवा खिलाड़ियों के अनुभव, खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और देश में पिछले वर्षों में विकसित हुए खेल पारिस्थितिकी तंत्र एवं खेल अधोसंरचना से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
उपनिदेशक अर्शदीप ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। युवा संवाद के दौरान खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि युवा अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं मेरा युवा भारत पोर्टल पर उपलब्ध सुझाव पेटिका के माध्यम से ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। युवाओं के सुझावों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से जोड़ते हुए उनकी सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को वीबीवाईएलडी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसमें मेरा युवा भारत स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्थानीय युवा सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उपनिदेशक अरशदीप ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के विचार, सुझाव और सक्रिय सहभागिता देश के खेल क्षेत्र को मजबूत करने और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोनों संस्थानों में कार्यक्रम की तैयारियों एवं युवाओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।