{"_id":"6a11a4972b461545df0170f3","slug":"video-police-dost-program-organized-by-amar-ujala-foundation-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पुलिस दोस्त कार्यक्रम का किया गया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पुलिस दोस्त कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सदर थाना प्रभारी परमजीत ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल पर ज्यादा समय बिताते हैं, लेकिन इस उम्र में आपका कोई साथी है तो वह किताबें हैं। आपका केवल पढ़ाई पर फोकस होना चाहिए। मोबाइल का प्रयोग केवल इतना करें, जो शिक्षा के लिए जरूरी हों।
वह शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छात्राओं ने सदर थाना के एमएचसी रूम, हवालात, आईओ रूम, एसएचओ रूम, कार्यस्थल के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्राओं ने सदर थाना प्रभारी परमजीत से सवाल भी किए, जिनका बखूबी जवाब उनको दिया गया।
छात्राओं ने सवाल किया कि यदि कोई सड़क पर घायल हो तो क्या उसकी सहायता करनी चाहिए। क्या सहायता करने पर हमें बार-बार पूछताछ तो नहीं की जाएगी। इस पर एसएचओ परमजीत ने बताया कि यदि आपको सड़क पर कोई घायल दिखे तो तुरंत पुलिस के डायल 112 नंबर पर सूचित करें। यदि संभव हो सके तो उसे प्राथमिक चिकित्सा दी जा सकती है। सूचना देने के तुरंत 8 से 10 मिनट में एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। आपको पुलिस इसमें कोई पूछताछ नहीं करेगी। केवल आपका नंबर ही जाएगा। छात्राओं ने सवाल किया कि यदि हम जा रहे हैं और लेट हो जाते हैं तो पुलिस हमारी क्या सहायता कर सकती है। एसएचओ ने बताया कि यदि आप बाहर जा रहे हैं या आ रहे हैं तो आप डायल 112 पर सहायता ले सकते हैं। पुलिस आपको अपने गंतव्य तक छोड़कर आएगी। इसके अलावा वर्किंग वूमेन भी लेट नाइट काम करती है। घर जाने के दौरान जिस वाहन पर जाती है तो उसकी जानकारी एप के जरिये पुलिस को दे सकती है और पुलिस उसकी मॉनिटरिंग करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।