{"_id":"6aeb0fde821eb5bbb00f7017","slug":"video-plastic-and-pvc-wires-were-being-burned-under-the-cover-of-darkness-in-mandothi-village-police-have-named-5-accused-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव मांडोठी में रात के अंधेरे में जलाए जा रहे थे प्लास्टिक और पीवीसी तार, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मांडोठी में रात के अंधेरे में जलाए जा रहे थे प्लास्टिक और पीवीसी तार, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया नामजद
बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडोठी में रात के अंधेरे में अवैध रूप से प्लास्टिक, पीवीसी तार और बिजली की केबल जलाने का मामला सामने आया है। 4 नवंबर की रात करीब एक बजे इसकी सूचना मिलने पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया और मौके से बड़ी मात्रा में तार व जले हुए अवशेष बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, एचएसपीसीबी बहादुरगढ़ के एईई अजय बूरा ने पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान इस मामले में मोहम्मद आजम, सानू उर्फ सोनू, शहजाद हसन, शाहरुख और हिमांशु सहित कुल पांच लोगों की पहचान की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 101 कट्टे सामग्री जब्त की गई। इनमें 93 कट्टे तारों के और 8 कट्टे जले हुए अवशेषों के शामिल हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन वाहन भी कब्जे में लिए गए, जिनके नंबर DL1LAR5886, DL1LAR9065 और DL1LAT8822 हैं।
पुलिस ने इस मामले में थाना आसौदा में एफआईआर नंबर 331, दिनांक 4 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) और 280 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।