Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
On the second day of the Children’s Festival, children showcased their talents, presenting a magnificent blend of art, dance, and creativity.
{"_id":"6aeb101a596700f1700b8861","slug":"video-on-the-second-day-of-the-childrens-festival-children-showcased-their-talents-presenting-a-magnificent-blend-of-art-dance-and-creativity-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, कला, नृत्य और रचनात्मकता का दिखा शानदार संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, कला, नृत्य और रचनात्मकता का दिखा शानदार संगम
झज्जर।
चार दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन बाल भवन परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य, संगीत, लेखन, चित्रकला और अभिनय सहित विभिन्न विधाओं में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे दिन बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर संजय शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी अक्षमा व निर्णायक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
महोत्सव के दूसरे दिन बेस्ट ड्रामेबाज, हिंदी एवं अंग्रेजी हैंडराइटिंग, स्केच ऑन द स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस, क्ले मॉडलिंग, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट, क्लासिकल सोलो डांस, पैट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग और मेहंदी रचाओ सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हैंडराइटिंग प्रतियोगिता के दूसरे ग्रुप के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक अभिव्यक्ति, नृत्य, संगीत और लेखन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने कहा कि बाल भवन बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि महोत्सव के आगामी दिनों में भी बच्चे इसी उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर नीरज भगत, नरीश कुमार, सुमिता देवी, राकेश चावला, सोनम, पिंकी, धर्मवीर, अनुपम, राहुल, पंकज कुमार, किरण कुमार वशिष्ठ, राखी, डाॅ. महावीर और निशा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।