{"_id":"6a466eacdf23f393c605a331","slug":"video-municipality-employees-protested-against-haryana-government-in-jhajjar-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नगर पालिका कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: नगर पालिका कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ यादव धर्मशाला से लेकर अंबेडकर चौक तक झाड़ू परदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि गत 13 मई 2026 को संघ व सरकार के बीच में समझौता हुआ था कि 30 जून तक 13000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। ठेका प्रथा बंद की जाएगी। ठेके में लगे हुए कर्मचारियों का वेतन 15220 रुपए दिया जाएगा और तेल साबुन की सुविधा दी जाएगी। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को 50 लाख रुपये मुआवजा व उनके परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, लेकिन 30 जून बीत जाने के बाद सरकार ने अभी तक कोई भी पत्र जारी नहीं किया है। सरकार की हठधर्मिकता व वादाखिलाफी को देखते हुए कर्मचारियों में काफी आक्रोश व नाराजगी भरी हुई है। इसलिए कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया है। इस मौके पर इकाई सचिव विकास, ऑडिटर कृष्ण, जिला सचिव गौरव, सुरेश, रविंदर, विक्रम, नवीन, सविता, अंजू, दया, रानी, विदया, शीतल, कमलेश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।