{"_id":"68e5109994e7177fe0094d83","slug":"video-mp-deepender-hooda-statement-on-the-shoe-throwing-at-cji-gavai-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: CJI गवई पर जूता फेंकने का प्रयास: कांग्रेस सांसद बोले- जातिवादी विचारधारा समाज के लिए अभिशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: CJI गवई पर जूता फेंकने का प्रयास: कांग्रेस सांसद बोले- जातिवादी विचारधारा समाज के लिए अभिशाप
सुप्रीम कोर्ट में एक वकील द्वारा मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के घटनाक्रम ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा सीजेआई पर इस तरह का घृणित प्रहार करना बताता है कि हमला करने वाला व्यक्ति किस घृणित मानसिकता का होगा।
सांसद ने जातिवादी विचारधारा का लगाया आरोप
सांसद ने कहा समाज में इस तरह की मानसिकता हम सबके लिए पीड़ा का विषय है। वह मंगलवार को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को वकालत से डी-बार करने से कुछ नहीं होगा। सरकार को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि इसके पीछे एक जातिवादी विचारधारा बताई जा रही है, जो हमारे समाज के लिए एक कैंसर की बीमारी है। इसलिए इस पर सरकार को कठोरता से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पूरे देश में एक संदेश जाए कि देश संविधान से चलेगा और संविधान में देश का हर नागरिक बराबर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।