{"_id":"6a895818a5a8a079220844f1","slug":"video-mla-rajesh-june-resolved-differences-with-sanitation-workers-by-embracing-them-in-bahadurgarh-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में गले मिलकर विधायक राजेश जून ने सफाई कर्मचारियों से दूर किया मनमुटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में गले मिलकर विधायक राजेश जून ने सफाई कर्मचारियों से दूर किया मनमुटाव
सफाई कर्मचारियों और विधायक राजेश जून के बीच शुक्रवार को नोक झोक से पैदा हुआ मनमुटाव आज समाप्त हो गया। विधायक राजेश जून धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से गले मिलकर आपसी मतभेद खत्म किए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का ज्ञापन भी स्वीकार किया।
बता दें कि शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि विधायक राजेश जून ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अपनी बातों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई और उनका ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई थी।
सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा था कि विधायक स्वयं धरना स्थल पर आकर उनका ज्ञापन स्वीकार करेंगे, तभी आपसी मनमुटाव समाप्त होगा और भाईचारा कायम रहेगा। कर्मचारियों का कहना था कि मामला केवल उनकी मांगों का नहीं, बल्कि उनके मान-सम्मान से भी जुड़ा हुआ है।
शनिवार को विधायक राजेश जून धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की, गले मिलकर अपने कहे गए शब्दों को वापस लिया और ज्ञापन स्वीकार किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस घटनाक्रम के बाद सफाई कर्मचारियों और विधायक के बीच बनी दूरी समाप्त हो गई तथा दोनों पक्षों ने आपसी भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।