{"_id":"680b46f4f29fbbf21d03a25e","slug":"video-minor-was-brutalized-in-agra-sc-community-protested-in-jhajjar-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"आगरा में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी, झज्जर में SC समाज ने कियां प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी, झज्जर में SC समाज ने कियां प्रदर्शन
यूपी के आगरा के एक गांव में एक 11 साल की नाबालिग युवती के साथ हुई घिनौनी घटना को लेकर झज्जर में एससी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने यूपी सरकार से आरोपी को फांसी दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन से पूर्व एससी समुदाय के लोग जिनमें महिलाएं भी शमिल थी, यहां टाऊन पार्क में एकत्रित हुए और बाद में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां भी उन्होंने घटना को लेकर अपना रोष जताया और नारेबाजी की।
इनका कहना था कि यूपी के आगरा जिले के गांव नंगला में रात के समय एससी परिवार की एक लड़की को रात्रि के समय उस समय उठा लिया गया। जब उसका पिता रात्रि में चौकीदार की डयूटी करने गया था। आरोपी ने इस नाबालिग के साथ बलात्कार किया और बाद में उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर उस मरने की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
बाद में पीड़िता ने होश में आने के बाद अपने साथ हुई घटना की बात अपने परिजनों को बताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन उनकी मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने एससी समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी आवाज उठाई। बाद में एक ज्ञापन भी इस बारे में जिला प्रशासन को सौंपा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।