{"_id":"6ae098d2add536d17a03cfa6","slug":"video-pipeline-laying-work-in-ward-18-is-progressing-rapidly-a-permanent-cc-cement-concrete-road-will-be-constructed-thereafter-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्ड 18 में पाइपलाइन बिछाने का काम तेज, इसके बाद बनेगी पक्की सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 18 में पाइपलाइन बिछाने का काम तेज, इसके बाद बनेगी पक्की सीसी सड़क
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-18 स्थित विवेकानंद नगर की मुख्य सड़क पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने निरीक्षण किया। यह सड़क एमआईई की तरफ जाती है। पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद यहां सीसी की पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान चेयरपर्सन ने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि विवेकानंद नगर की इस मुख्य सड़क को पक्का करने के लिए पहले ही टेंडर लगाया जा चुका है, लेकिन क्षेत्र की 4-5 अप्रोच गलियों में करीब 10 सालों से पेयजल की समस्या थी। पर्याप्त पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने के कारण पाइपलाइन बिछाने का कार्य पिछले कई महीनों से अटका हुआ था। ऐसे में पहले पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी था, ताकि सड़क बनने के बाद दोबारा खुदाई की जरूरत न पड़े। पाइपलाइन का काम पूरा होते ही सड़क निर्माण कार्य को भी पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर वार्ड-18 के पार्षद संदीप दहिया, पार्षद राजेश तंवर, महावीर मास्टर, लक्ष्मीदत्त पंडित, राजेश राठी, सोनू शर्मा, धर्मवीर राठी, किशन डागर, अशोक कुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, सोमबीर, जसवंत खत्री और मनमोहित गुप्ता मौजूद रहे। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एसडीओ संदीप दुहन, जेई अतुल त्यागी और सुपरवाइजर सुमित भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।