{"_id":"6a9fc872ca35dff85a047c5c","slug":"video-measurement-of-soil-dumped-at-kukdola-in-badli-pwd-br-team-conducted-the-survey-following-the-dcs-directives-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में कुकड़ोला में डाली गई मिट्टी की पैमाइश, डीसी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर टीम ने की माप-जोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में कुकड़ोला में डाली गई मिट्टी की पैमाइश, डीसी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर टीम ने की माप-जोख
कुकड़ोला गांव में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने के मामले में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने पैमाइश की। डीसी के निर्देश पर टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन और राजकीय स्कूल में डाली गई मिट्टी की माप-जोख की। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ प्रेम कुमार और जेई जितेंद्र गुलिया मौके पर मौजूद रहे। पैमाइश के दौरान सरपंच मधुबाला, उनके पति जयवीर और शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच विनोद भी मौजूद रहे।
जेई जितेंद्र गुलिया ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर डाली गई मिट्टी की कुल पैमाइश की गई है। पैमाइश के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। बता दें कि ग्रामीणों ने पंचायती जमीन से करीब 20 लाख रुपये की मिट्टी उठाने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण इस मामले को लेकर पांच बार डीसी से मिल चुके हैं। इससे पहले 18 अगस्त को खनन विभाग ने भी मिट्टी उठाने वाले स्थल का निरीक्षण किया था।
अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की रिपोर्ट के बाद मामले में आगामी कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।