{"_id":"6a941feddad83c56770d7712","slug":"video-jhajjar-voters-not-turning-up-despite-repeated-calls-app-also-kept-sending-repeated-responses-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर : बार-बार कॉल करने के बाद भी नहीं आ रहे मतदाता, एप भी देता रहा बार-बार जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर : बार-बार कॉल करने के बाद भी नहीं आ रहे मतदाता, एप भी देता रहा बार-बार जवाब
झज्जर।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए जिला में विशेष अभियान जारी है।
अभियान के दूसरे दिन रविवार को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान नागरिकों ने मतदाता सूची की जांच करने के साथ-साथ नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन और अपात्र नाम हटाने से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। नोटिस मिलने के बावजूद मतदाता बूथ पर नहीं पहुंच रहे हैं। बीएलओ की तरफ से मतदाताओं को बार-बार कॉल कर बुलाया जा रहा है। उसके बावजूद 50 प्रतिशत मतदाता ही पहुंच रहे हैं। यही नहीं रविवार को अभियान के दौरान एप भी बार-बार जवाब देता रहा और एप पर जानकारी अपलोड होने में दिक्कतें आई। इस कारण मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित शैड्यूल के अनुरूप 30 सितंबर तक दावे व आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है जबकि 28 अक्तूबर तक दावे आपत्तियों का निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। उसके बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन 1950 पर मिलेगी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक संबंधित ईआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डीसी ने पात्र मतदाताओं से आगामी 30 सितंबर तक दावे व आपत्ति दर्ज कराते हुए त्रुटियां दुरुस्त करने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।