Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Jhajjar: The struggle will continue until sanitation workers, sewermen, and contract drivers-firemen are regularized: Mangeram.
{"_id":"6ab69687033142cc340e8936","slug":"video-jhajjar-the-struggle-will-continue-until-sanitation-workers-sewermen-and-contract-drivers-firemen-are-regularized-mangeram-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, अनुबंधित ड्राइवर-फायरमैन को पक्का करवाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मांगेराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, अनुबंधित ड्राइवर-फायरमैन को पक्का करवाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मांगेराम
झज्जर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर
आंबेडकर चौक स्थित घंटाघर में जिला स्तरीय कर्मचारी कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन में कर्मचारियों को 37 दिवसीय ऐतिहासिक हड़ताल, 11 सितंबर को सरकार एवं यूनियनों के बीच हुए समझौते, स्वीकार की गई मांगों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड व मंच संचालक जिला सचिव गौरव टॉक ने किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, हरियाणा राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन तथा अनुबंधित ड्राइवर-फायरमैन को 11 सितंबर के फैसले के अनुसार पक्का करवाने, समझौते में स्वीकार की गई सभी मांगों को लागू करवाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 11 सितंर को सरकार के साथ हुए समझौते में कर्मचारियों की अनेक मांगों को स्वीकार किया गया है। अब संगठन की प्राथमिकता इन फैसलों के सरकारी पत्र जारी करवाने तथा उन्हें धरातल पर लागू करवाने की है।कन्वेंशन में 37 दिनों तक चली ऐतिहासिक हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई, दर्ज मुकदमों, निलंबन, बर्खास्तगी, अन्य प्रशासनिक उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने जिस एकजुटता और मजबूती के साथ संघर्ष किया, उसी एकता को आगे भी कायम रखना होगा। नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों को जागरूक करने एवं आगामी आंदोलन की तैयारी के उद्देश्य से 30 सितंबर तक प्रदेशभर में जिला स्तरीय कर्मचारी कन्वेंशन आयोजित किए जा रहे हैं। इन कन्वेंशनों के लिए तीन राज्यस्तरीय टीमों का गठन किया गया है। इस अवसर पर इकाई प्रधान शिवम् चावरिया, इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, ऑडिटर कृष्ण, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, फायर से जिला प्रधान नवीन, बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश , जिला अध्यक्ष राजेंद्र तुषामड, वरिष्ठ उप प्रधान बहादुरगढ़ लीलाराम, इकाई प्रचार सचिव सरोज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।