फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Opportunity for the quiz until September 30

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रश्नोत्तरी के लिए 30 सितंबर तक मौका

Sat, 26 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for the quiz until September 30
झज्जर। हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 के पहले चरण में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। महोत्सव की थीम ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ है। इसके तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 30 सितंबर तक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी का आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘माई भारत पोर्टल’ और ‘माई गव पोर्टल’ के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 17 अगस्त को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर विद्यालय प्रमुखों को पात्र विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की इस पहल से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed