{"_id":"6ab6dcb635baebc5920515e2","slug":"youth-dies-of-electrocution-at-footwear-company-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127559-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटवियर कंपनी में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटवियर कंपनी में करंट लगने से युवक की मौत
Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-17 स्थित एशियन फुटवियर कंपनी में काम के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी विजय प्रताप यादव (32) के रूप में हुई है।
विजय प्रताप यादव लाइनपार क्षेत्र के नेताजी नगर में किराये के मकान पर रहता था। वह एशियन फुटवियर कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। वीरवार रात करीब 12:30 बजे वह कंपनी में काम करते समय अचानक बेसुध होकर गिर गया। साथी कर्मचारी उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। मृतक विजय प्रताप यादव दो बच्चों का पिता था। संवाद