{"_id":"6ac7a3afb4894089590e5525","slug":"video-jhajjar-state-team-assesses-quality-during-nipun-training-special-emphasis-placed-on-the-parents-app-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: निपुण प्रशिक्षण में राज्य टीम ने परखी गुणवत्ता, पेरेंट्स ऐप पर दिया विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: निपुण प्रशिक्षण में राज्य टीम ने परखी गुणवत्ता, पेरेंट्स ऐप पर दिया विशेष जोर
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला झज्जर में चल रहे प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को राज्य टीम की सदस्य बुला कालरा ने पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर अवलोकन किया।
उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षकों की सहभागिता तथा विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान बुला कालरा ने जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया, खंड समन्वयक मीना देवी, मास्टर ट्रेनर्स रेखा बाल्यान, राकेश जाखड़, मंजेश, सत्यवान और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागी शिक्षकों के साथ विस्तार से संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण की विषय-वस्तु, प्रशिक्षण पद्धति और प्रशिक्षण के दौरान करवाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए उनका फीडबैक प्राप्त किया।
राज्य टीम की सदस्य ने शिक्षकों से निपुण पेरेंट्स ऐप के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने पूछा कि ऐप पर उपलब्ध गतिविधियों को बच्चों द्वारा घर पर किस प्रकार किया जा रहा है और अभिभावकों की इसमें कितनी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने शिक्षकों से यह भी सुझाव मांगे कि पेरेंट्स ऐप की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को घर पर सीखने की प्रक्रिया से और अधिक प्रभावी ढंग से कैसे जोड़ा जा सकता है। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि जिले के सभी खंडों में प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि-आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा का लक्ष्य केवल बच्चों को कक्षा में सीखने के अवसर देना नहीं, बल्कि विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक तीनों को जोड़कर बच्चों के सीखने को निरंतर एवं प्रभावी बनाना है। पेरेंट्स ऐप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके माध्यम से अभिभावक घर पर भी बच्चों की सीखने की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।