{"_id":"6a9fe78569f5f08df40af5fe","slug":"video-jhajjar-retired-employees-association-to-play-a-special-role-jakhar-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: रिटायर्ड कर्मचारी संघ निभाएगा विशेष भूमिका जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: रिटायर्ड कर्मचारी संघ निभाएगा विशेष भूमिका जाखड़
झज्जर : पुराने जलघर स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान रमेश जाखड़, संचालन कोषाध्यक्ष दिलीप रावत ने किया और आब्जर्वर के रूप में जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह यादव उपस्थित रहे। दिल्ली में छात्रों की असामायिक मौत के लिए उनकी आत्मिक शांति के लिए मौन रखा। बैठक में पिछले कामों की समीक्षा की गई। संगठन की तरफ से चलाई गई गतिविधियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। देश के अलग अलग कोनों में, विभिन्न मोर्चा पर चल रहे आंदोलनों की भी विवेचना की। संगठन संरक्षक मुख्याध्यापक बलबीर सिंह पंघाल ने कहा कि सरकार की नकारात्मक सोच के कारण हर वर्ग परेशानी का सामना कर रहा है। खंड प्रधान रमेश जाखड़ ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों की मांग बहुत ही जायज है, जिसे सरकार पहले मान चुकी है, उसे लागू करने में ना-नुकर कर रही है, जो सरासर गलत है।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हर सकारात्मक आंदोलन के साथ खड़ा है। उपप्रधान रोहतास ने सदस्यता अभियान चलाने की मांग रखी। मुख्य सलाहकार रामेश्वर बिरधाना ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर विचार रखते हुए कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की 65 वर्ष,70 वर्ष, 75वर्ष आयु पर 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि, कैशलेश मेडिकल सुविधा प्रदान करने की मांग रखी। वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप रावत, वरिष्ठ साथी राजेंद्र जुलाना, राजेंद्र जांगड़ा, अत्तर सिंह ने संयुक्त बयान में 12 सितंबर को जन महापंचायत, गैस्ट टीचर्स की आंदोलन का आह्वान और 29 व 30 सितंबर के रात्रि पड़ाव को के लिए जन अभियान चलाने का सुझाव रखा। बैठक के बाद रिटायर्ड कर्मचारियों ने नगरपालिका आंदोलन का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।