{"_id":"6aec96e21654b747ac020ad5","slug":"video-jhajjar-event-held-at-shri-kanshi-giri-temple-on-rama-ekadashi-the-glory-of-lord-vishnu-was-highlighted-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: रमा एकादशी पर श्री कांशी गिरि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित, भगवान विष्णु की महिमा बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: रमा एकादशी पर श्री कांशी गिरि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित, भगवान विष्णु की महिमा बताई
झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में चल रही कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि रमा एकादशी का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि धन की देवी लक्ष्मी जी का नाम रमा है। एकादशी के दिन मां लक्ष्मी जी के रमा स्वरूप के साथ भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस व्रत को करने से महालक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दौरान श्रद्धालुओं को रमा एकादशी कथा श्रवण कराई गई। अमृतवाणी से संकीर्तन की शुरुआत की। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कथा के उपरांत प्रीति गाबा, शशी बहल, संध्या आर्य, सुषमा गोसाई ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी है नाथ नारायण वासुदेवा.. और नीलम गाबा,सन्तोष हंस, संगीता वर्मा रोजी नारंग, इंदू भूगड़ा ने तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरि हरि..भक्तों के प्यारे हरि हरि..भज मन नारायण नारायण हरि हरि भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विशन वधवा, नारायणी सरदाना, आंचल सेठी, आशू बजाज, प्रीति गाबा, भावना काठपालिया, संध्या आर्य, अर्पित सेवक, प्रधान रमेश लखेरा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।