{"_id":"6ab696aadbf4ac2259077473","slug":"video-jhajjar-devotees-bid-farewell-to-ganpati-with-reverence-conclusion-of-the-sixth-ganeshotsav-at-baba-kanshigiri-temple-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ गणपति को दी विदाई -मंदिर बाबा कांशीगिरि में छठे गणेशोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ गणपति को दी विदाई -मंदिर बाबा कांशीगिरि में छठे गणेशोत्सव का समापन
झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में महिला सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे छठे श्री गणोश उत्सव श्रद्धा व उल्लास संपन्न हुआ। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि गणेशजी ज्ञान बुद्धि और समृद्धि का भंडार है। समिति प्रधान सुधांशु हंस, महिला सेवा समिति की प्रधान इंदू भूगड़ा के नेतृत्व में गणपति उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति भजनों पर खुशी से नाचते गाते हुए एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।
श्रद्धालुओं ने नहर के किनारे जयकारें लगाते हुए पूरे विधि विधान व मर्यादा के साथ गणपति की पावन प्रतिमा को अंतिम विदाई के साथ विसर्जित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वार्ड-9 से नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने गणपति के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गणपतिजी की महिमा अपरंपार है। सुधांशु हंस ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विसर्जन से पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम में दिनेश दुजाना, राजेंद्र वधवा ने लड्डू राम नाम का खा ले तेरा हो जाए कल्याण..नयन हंस, योगेश रजन ने गणपति बाबा से जिनका संबंध है, उनके घर में आनंद ही आनंद है..वही महिला कीर्तन मंडली की सदस्य प्रीति गाबा, संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा, इंदू भूगड़ा ने गणपति गणेश को उमा पति महेश मेरा प्रणाम.. गणपति ले के विदाई जब जाना मेरे सिर पे हाथ रख जाना भजन के माध्यम से गणपतिजी को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।