{"_id":"6ac4eab8a23108d11600dbfc","slug":"video-dc-visits-shiva-market-assures-shopkeepers-of-action-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिवा मार्केट पहुंची डीसी, दुकानदारों को दिया कार्रवाई का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा मार्केट पहुंची डीसी, दुकानदारों को दिया कार्रवाई का भरोसा
बहादुरगढ़। पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता जसबीर सैनी के बुलावे पर उपायुक्त झज्जर वर्षा खंगवाल मंगलवार को बहादुरगढ़ की शिवा मार्केट पहुंची। उन्होंने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा तथा मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जसबीर सैनी ने उपायुक्त को बताया कि मार्केट की कुछ दुकानों के कथित तौर पर फर्जी पट्टे तैयार किए जा रहे हैं और कई दुकानों को अवैध तरीके से अन्य लोगों के नाम किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें वक्फ बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है और इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है।
दुकानदारों ने मांग की कि जो लोग 15-20 वर्षों से दुकानों पर कारोबार कर रहे हैं, उनसे नियमानुसार बोर्ड का किराया लिया जाए और फर्जी पट्टों पर तत्काल रोक लगाई जाए। उपायुक्त वर्षा खंगवाल ने कहा कि जल्द ही बोर्ड के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जसबीर सैनी ने कहा कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी की सरकार है और किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से एकजुट रहने की अपील की। बाद में उन्होंने दुकानदारों की ओर से उपायुक्त का आभार जताया।
फोटो-53:बहादुरगढ़ में दुकानदारों से मुलाकात करतीं डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत पार्टी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।