{"_id":"6ad0d6cba8c4d79eef0b6bbc","slug":"video-children-from-nav-pankh-were-inspired-on-the-occasion-of-apj-abdul-kalams-birth-anniversary-and-students-day-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"एपीजे अब्दुल कलाम जयंती एवं विद्यार्थी दिवस पर नव पंख के बच्चों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीजे अब्दुल कलाम जयंती एवं विद्यार्थी दिवस पर नव पंख के बच्चों को किया प्रेरित
झज्जर।
नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती और विद्यार्थी दिवस के अवसर पर संस्था सदस्य पूनम ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
पूनम ने बच्चों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि सपने वही नहीं होते जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वे हैं जो हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, समय का सदुपयोग करने, अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने और एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत है तो बस उसे पहचानने और सही दिशा में आगे बढ़ने की।
नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है, ताकि हर बच्चा अपने सपनों को साकार कर देश के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दे सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।