{"_id":"6ac259f51339e186080e05d3","slug":"video-bjp-is-a-conspiratorial-party-it-keeps-hatching-plots-to-stay-in-power-deepender-hooda-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी, सत्ता में बने रहने के लिए रचती रहती है साजिश : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी, सत्ता में बने रहने के लिए रचती रहती है साजिश : दीपेंद्र हुड्डा
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में आयोजित शहरी और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, खिलाड़ियों, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून की।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र करती रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान 100 स्मार्ट सिटी, हर साल दो करोड़ नौकरियां, बुलेट ट्रेन, 15 लाख रुपये और महंगाई कम करने जैसे बड़े वादे किए थे, लेकिन इनमें से अधिकांश वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर सेना की पक्की भर्ती को भी कच्चे में बदल दिया। ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध के हालात हैं, सेना को कमजोर करना राष्ट्रहित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए 60 प्रतिशत से अधिक पदक जीतने में योगदान दे रहे हैं, इसके बावजूद राष्ट्रमंडल खेल हरियाणा में क्यों नहीं कराए जा रहे। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रमंडल और ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन हरियाणा में होने चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि 2014 तक हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, आर्थिक विकास, खेल और किसानों को फसलों के भाव सहित कई क्षेत्रों में नंबर वन था। उन्होंने कहा कि हुड्डा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।