{"_id":"6749c2bb533ad1409407312b","slug":"video-bgalthasha-ka-isalmaka-jahatha-ka-khalfa-paratharashana-vahapa-va-anaya-sagathana-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बांग्लादेश की इस्लामिक जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन विहिप व अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बांग्लादेश की इस्लामिक जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन विहिप व अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन
बांग्लादेश में इस्लामिक जिहाद के खिलाफ शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे। इन सभी ने यहां प्रदर्शन कर इस्लामिक जिहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करने के बाद यहां लघु सचिवालय पहुंच कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन करने से पूर्व यह लोग यहां राव तुलाराम चौक पर एकत्रित हुए और बाद में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां लघु सचिवालय पहुंच कर इन सभी ने सचिवालय के प्रांगण में जमकर नारेबाजी की। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन में संत समाज, इस्कॉन और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अलावा शहर के भी काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।प्रदर्शन के दौरान भी एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे का नारा मुख्य तौर पर सुनाई दिया। इस दौरान बांग्लादेश में इन दिनों इस्लामिक जिहाद की ओर से हिंदुओं के प्रति की जा रही कार्रवाई काे गलत ठहराया गया और कहा कि जान-बुझकर वहां पर हिंदुओं का निशाना बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।