{"_id":"6afed8a505347716070b63dc","slug":"video-bahadurgarh-flyover-closed-for-four-days-residents-angry-over-pending-repairs-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में चार दिन से बंद फ्लाईओवर, अब तक मरम्मत शुरू नहीं होने पर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में चार दिन से बंद फ्लाईओवर, अब तक मरम्मत शुरू नहीं होने पर लोगों में रोष
नाहरा-नाहरी रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर को बंद हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। शहर के इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन बंद होने के कारण हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को नगर परिषद के पूर्व चेयरपर्सन कर्मवीर राठी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी और पार्षद बलराम दलाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाने की मांग की।
पूर्व चेयरपर्सन कर्मवीर राठी ने कहा कि यह फ्लाईओवर शहर के प्रमुख रास्तों में शामिल है। इससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालक और आम लोग आवागमन करते हैं। चार दिन से रास्ता बंद होने के कारण लोगों को दूसरे मार्गों से होकर जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। विभाग को चाहिए कि बिना देरी किए मरम्मत कार्य शुरू करवाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी ने कहा कि फ्लाईओवर की मरम्मत का काम गंभीरता से और पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। जल्दबाजी में औपचारिकता पूरी करने के बजाय इस तरह काम हो कि लोगों को लंबे समय तक दोबारा ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विभाग को काम पूरा करने की समय सीमा भी निर्धारित करनी चाहिए।
वहीं, पार्षद बलराम दलाल ने कहा कि फ्लाईओवर इस तरह टूटा है है कि यहां पर कोई भी वाहन या राहगीर इसमें से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो सकता था। यहां से मुख्य रास्ता बंद होने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चार दिन बीतने के बावजूद काम शुरू नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द काम शुरू करवाकर निर्धारित समय में पूरा करने की मांग की, ताकि शहरवासियों को इस परेशानी से निजात मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।