{"_id":"685eb123b50836b0a70cfb03","slug":"video-30-vehicles-were-challaned-for-wrong-parking-in-jhajjar-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 30 वाहनों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने, नो पार्किंग और गलत दिशा में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया। यह अभियान यातायात प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इसकी शुरुआत बीकानेर चौक से हुई। यातायात पुलिस ने कुल 67 वाहन चालकों के चालान किए, जिसमें सबसे ज्यादा नो पार्किंग और गलत दिशा में खडे़ वाहनों के चालान किए गए। यह वाहन नो पार्किंग व गलत दिशा में खडे़ करके सड़क पर जाम की स्थिति बनाने के अलावा आमजन को फुटपाथ को घेरे हुए थे। यातायात पुलिस ने एक-एक करके इनके चालान किए। नो पार्किंग और गलत दिशा में वाहन खड़ा करने वाले 30 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसमें 17 नो पार्किंग और 13 गलत दिशा में वाहन खड़ा करने के चालान किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।