बांसवाड़ा जिले में पिछले चार दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा सज्जनगढ़ में 130 मिमी (सवा 5 इंच) रिकॉर्ड की गई है।
मौसम का मिजाज ऐसा है कि सुबह और शाम को बारिश हो रही है, जबकि दिन में धूप निकल रही है। गुरुवार रात की बारिश के बाद शुक्रवार सुबह 9 से 9:30 बजे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से शहर पहुंचे श्रमिक मकानों और दुकानों की छतों और छज्जों की ओट में खड़े होकर भीगने से बचते नजर आए। वहीं, बारिश से क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया है और किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि, सड़कों पर जलभराव के चलते आमजन को बारिश के कारण असुविधा भी झेलनी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें:
23 जिलों में हल्की-तेज बारिश का अलर्ट, आज सुबह भी हुई बरसात, कहां गिरा कितना पानी?
जिले के प्रमुख क्षेत्रों में वर्षा की स्थिति (बीते 24 घंटे में):
- सज्जनगढ़: 130 मिमी
- सल्लोपाट: 110 मिमी
- बागीदौरा: 69 मिमी
- शेरगढ़: 60 मिमी
- अरथूना: 45 मिमी
- गढ़ी व घाटोल: 40 मिमी
- कुशलगढ़: 42 मिमी
- लोहारिया: 27 मिमी
- बांसवाड़ा (मुख्यालय): 22 मिमी
- दानपुर: 20 मिमी
- जगपुरा: 13 मिमी
- केसरपुरा: 12 मिमी
- भुंगड़ा: 10 मिमी