Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
On Police Commemoration Day, the Hansi Police paid tribute to 154 immortal martyrs and honored their family members.
{"_id":"6ad8cdb8d3573a784d033d4e","slug":"video-on-police-commemoration-day-the-hansi-police-paid-tribute-to-154-immortal-martyrs-and-honored-their-family-members-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पुलिस स्मृति दिवस पर हासी पुलिस ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पुलिस स्मृति दिवस पर हासी पुलिस ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
हांसी. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिला पुलिस हांसी की ओर से पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के 154 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस परेड के दौरान जवानों ने सलामी देकर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और उपायुक्त राहुल नरवाल ने शहीद सिपाही जस्सा राम की पत्नी छनो देवी, शहीद सिपाही टेकराम की पत्नी संतोष देवी, शहीद उपनिरीक्षक नरेंद्र की पत्नी आशा देवी तथा शहीद सिपाही प्रदीप कुमार की पत्नी कविता देवी को सम्मानित किया।इस दौरान शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि शहीद हमारे प्रेरणास्रोत हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने की जरूरत है। शहीदों के जीवन का अध्ययन करने से युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवान कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ ड्यूटी निभाते हैं। कई जवान देश और समाज की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे देते हैं। उनका त्याग हमेशा याद रखा जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता और समर्पण की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की परवाह नहीं की। प्रत्येक पुलिसकर्मी को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।