फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teaching Block-8 will be constructed at GJU with 16 new rooms in Block-7

Hisar News: जीजेयू में ब्लॉक-7 में 16 नए कमरों के साथ होगा टीचिंग ब्लॉक-8 का निर्माण

Thu, 22 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 22 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teaching Block-8 will be constructed at GJU with 16 new rooms in Block-7
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के बीच शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं के विस्तार की तैयारी है। टीचिंग ब्लॉक-7 में 16 नए कमरे बनाए जाएंगे। साथ ही स्टाफ रूम और शौचालय जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। इसके अलावा टीचिंग ब्लॉक-8, नए गर्ल्स हॉस्टल और दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के भवन की योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों में विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या करीब पांच हजार से बढ़कर 12 हजार के पार पहुंच गई है। नए सत्र के लिए भी 12 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। आगामी दो से तीन सत्रों में संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विभिन्न विभागों में अतिरिक्त कक्षाओं की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

टीचिंग ब्लॉक-7 का विस्तार होने से विभागों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी। वहीं टीचिंग ब्लॉक-8 का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए स्वीकृति मांगी गई है। इस भवन पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. विजय ने कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुसार शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रहा है। नए भवनों और कमरों से कक्षाओं की उपलब्धता बढ़ेगी।

छह करोड़ से बनेगा तीन मंजिला गर्ल्स हॉस्टल : छात्राओं के लिए तीन मंजिला नया गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना है। इसमें 40 कमरे होंगे। परियोजना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री योजना के तहत 3.60 करोड़ रुपये मिले हैं। शेष राशि विश्वविद्यालय खर्च करेगा। इसके अलावा छात्र और छात्राओं के लिए दो नए हॉस्टल बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed