{"_id":"68b308411415c58ff50d7602","slug":"video-narayani-welfare-society-working-for-children-and-women-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: नारायणी वेलफेयर सोसाइटी महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नारायणी वेलफेयर सोसाइटी महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कर रही काम
नारायणी वेलफेयर सोसाइटी, जो पिछले पांच वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय है, महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यों में संलिप्त है। इस संगठन की फाउंडर प्रेसिडेंट डीसी कॉलोनी निवासी गुंजन गोयल जो शिक्षाविद् के साथ-साथ खुद एक समाजसेविका हैं, ने समाज में बदलाव
लाने के लिए कई पहल की हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने महिलाओं को रोजगार,
शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के क्षेत्र में अहम
काम किया है।
सोसायटी की प्रधान ने बताया कि उनकी संस्था में अब 100 महिलाएं जुड़ चुकी हैं जो समाजसेवा के कामों में आगे रहती हैं। नारायणी वेलफेयर सोसाइटी का मिशन है महिलाओं और बच्चों को हर क्षेत्र में जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना, ताकि वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में कदम
नारायणी वेलफेयर सोसाइटी का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना,
बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना है। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार से
जोड़ना है। संगठन द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कोर्स जैसे मेहंदी कला,
कैंडल मेकिंग, और अन्य कार्यशालाएं जरूरतमंद महिलाओं को अपने हुनर को
रोजगार में बदलने का अवसर प्रदान करती हैं। त्योहारी सीजन में विशेष रूप से
तीज, करवाचौथ, और दिवाली जैसे अवसरों पर इन महिलाओं को प्रशिक्षित किया
जाता है ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा स्लम
क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके हुए
उन्हें सैनेटरी पैड भी संस्था बांटती है।
स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान
संस्था स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी जागरूकता फैलाना है। नारायणी
वेलफेयर सोसाइटी स्लम क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को सेनेटरी पैड्स,
स्वास्थ्य सुविधाएं और किताबें प्रदान कर उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए
प्रेरित करती है। इसके अलावा, संस्था ने बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप
से स्वस्थ रखने के लिए रोड सेफ्टी, पर्यावरण बचाने और पानी बचाने जैसे
मुद्दों पर जागरूकता अभियान भी चलाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।