Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Plans are racing ahead, while the ground reality lags behind

Hisar News: योजनाएं दाैड़ रहीं, मैदान पिछड़ गया

Wed, 25 Nov 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 25 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Plans are racing ahead, while the ground reality lags behind
हिसार का महाबीर स्टेडियम
हिसार। जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की चार अहम योजनाएं सरकारी मंजूरी और बजट के इंतजार में अटकी हैं। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का प्रस्ताव तीन बार संशोधित होने के बावजूद मंजूर नहीं हुआ।
विज्ञापन

इंडोर हैंडबाल कोर्ट की योजना नए सिरे से तैयार की जा रही है जबकि हॉकी एस्ट्रोटर्फ में सुधार और अनुसूचित जाति (एससी) के खिलाड़ियों के लिए छात्रावास का निर्माण भी लंबित है। इससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की लागत घटाने के लिए खेल विभाग तीन बार प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज चुका है, लेकिन अंतिम मंजूरी नहीं मिली। ट्रैक बनने से एथलीटों को बेहतर सतह पर अभ्यास और उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोर हैंडबाल कोर्ट की नए सिरे से बनेगी योजना
कोच अनूप कस्वां के अनुसार इंडोर हैंडबाल कोर्ट के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बनने से खिलाड़ियों को गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
एस्ट्रोटर्फ और छात्रावास का काम भी लंबित
कोच डॉ. आजाद सिंह मलिक के अनुसार मौजूदा हॉकी एस्ट्रोटर्फ में सुधार जरूरी है। वहीं, एससी खिलाड़ियों के छात्रावास के लिए आंशिक राशि आवंटित होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इसके बनने से दूरदराज के खिलाड़ियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।
हांसी में भी खेल सुविधाओं की जरूरत
विभाग के पुराने भवनों की हालत जर्जर होने लगी है। उनकी मरम्मत और रखरखाव की जरूरत है। हालांकि, इस साल जिले में बास्केटबाल का नया सिंथेटिक कोर्ट बनाया गया है। हांसी के अलग जिला बनने के बाद वहां भी खेल मैदानों और प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार करना होगा।


बास्केटबाल का नया सिंथेटिक कोर्ट इस साल बनाया जा चुका है। एस्ट्रोटर्फ में सुधार, एससी खिलाड़ियों के छात्रावास, सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर हैंडबाल सभागार के लिए मुख्यालय सहित संबंधित अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य कराया जा सकेगा।
-नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed